मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

किन्नर समाज के अधिकारों पर खुलकर हुई बात, सागर में न्यायिक मंच से मिला निःशुल्क मदद का भरोसा

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
किन्नर समाज के अधिकारों पर खुलकर हुई बात, सागर में न्यायिक मंच से मिला निःशुल्क मदद का भरोसा

किन्नर समाज के लिए विधिक साक्षरता शिविर, योजनाओं और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

सागर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार बुधवार को एडीआर सेंटर भवन में किन्नर समाज के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एम.के. शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम में संभागायुक्त दिलीप सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अखिलेश मिश्र, विशेष न्यायाधीश विवेक सिंह रघुवंशी सहित न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र द्विवेदी तथा पुलिस प्रशासन की ओर से एडिशनल एसपी नरेन्द्र सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। किन्नर समाज की ओर से किरण बुआ एवं उनके सहयोगी शामिल हुए।

शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.के. शर्मा ने किन्नर समाज के सदस्यों को शासन की विभिन्न योजनाओं, उनके कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानूनी समस्या होने पर समाज के सदस्य बिना संकोच संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार निःशुल्क सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

संभागायुक्त दिलीप सिंह ने कहा कि किन्नर समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र द्विवेदी और एडिशनल एसपी नरेन्द्र सोलंकी ने भी अपने-अपने विभागों की ओर से सहयोग और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा बंसल ने किया। आभार जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश समरेश सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समन्वय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश अंकित श्रीवास्तव ने किया।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →