चुनाव प्रचार से लौट रहे भाजपा नेता की कार ट्रैक्टर से टकराई, मौके पर मौत

चुनाव प्रचार से लौट रहे भाजपा नेता की कार ट्रैक्टर से टकराई, मौके पर मौत

गंजबासौदा। चुनाव प्रचार से लौट रहे भाजपा प्रत्याशी के बहनोई एवं पूर्व जनपद सदस्य की कार बुधवार रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना स्थल पर ही भाजपा नेता देवेंद्र रघुवंशी की मौत हो गई। ट्रैक्टर भी टक्कर से आगे पलट गया। जबकि एक अन्य साथी मोनू समैया घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर किया गया है। मृतक देवेंद्र रघुवंशी पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के छोटे भाई थे। वे बुधवार रात करीब 12 बजे ग्यारसपुर क्षेत्र से चुनाव प्रचार कर कार द्वारा गंजबासौदा लौट रहे थे। ग्राम डाबर ककरावदा के बीच अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी कार टकरा गई। खड़ी ट्राली में पीछे से टकराई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली में सोयाबीन भरा हुआ था। जो कि ग्राम सुनेटी से बासौदा कृषि उपज मंडी के लिए लाया जा रहा था। ट्रैक्टर चालक और उसमें सवार बाकी लोग रास्ते में ट्रैक्टर रोककर लघुशंका के लिए उतर गए थे। तभी तेज गति से आई कार का अगला हिस्सा अनाज से भरी ट्राली के पिछले हिस्से से टकरा गया। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर भी पलट गया। कार के अगले हिस्से को काटकर देवेंद्र को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top