Friday, December 19, 2025

भाजपा सरकार नहीं, परिवार चलाती है : यश अग्रवाल

Published on

भाजपा सरकार नहीं, परिवार चलाती है : यश अग्रवाल

बंडा विधानसभा के शाहगढ़ मंडल के ग्राम तिगोड़ा में भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह लोधी के समर्थन में भाजयुमो जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

सागर। भारतीय जनता पार्टी सरकार नहीं, बल्कि परिवार चलती है। आपके सुख-दुख में साथ देने वाली भाजपा की सरकार
हमेशा आपके साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। जबकि कांग्रेस की सरकार ने किसानों के साथ कर्ज माफी के झूठे वादे कर छल किया। अब आपको तय करना है कि आपको विकास कार्यों करने वाली पार्टी को वोट देना है या भ्रमित व झूठे वादे करने वाली पार्टी को। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने बंडा विधानसभा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी के समर्थन में जनसंपर्क करते वक्त कही।

सोमवार को बंडा विधानसभा के शाहगढ़ मंडल के ग्राम तिगोड़ा में भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह लोधी के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने जनसंपर्क किया। इस दौरान गांव में जनसंपर्क करते हुए बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। मतदाताओं से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मतदान करने की अपील की।
जिला अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में इतिहास रचेंगी। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के प्रशिक्षण मिल रहे हैं और महिलाएं आत्मनिर्भर भी हो गई हैं।
भाजपा की सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रुपए से सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके अलावा भाजपा ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई, जिससे हर व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। जबकि कांग्रेस सरकार ने कई ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके जनता का हक छीन लिया था, जो कि आम लोगों के लिए बेहद जरूरी थी। उन योजनाओं को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने फिर से शुरू कर दिया है। जनसंपर्क के दौरान मनोज सांधेलिया, अर्जुन सूर्यवंशी, आदर्श मिश्रा, शैलेष जैन, प्रदीप यादव, युवा मोर्चा के यशस्वी मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Latest articles

MP News: गोला कुआँ के पास प्लॉट रजिस्ट्री के दस्तावेजों में हेराफेरी, निगम ने जारी की यह जानकारी

रमा अतुल तिवारी, ज्योति दीपक घनघोरिया और निधी प्रवीण नायक के गोला कुआँ के...

प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, महिला की हालत बिगड़ी, नवजात की मौत

प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, महिला की हालत बिगड़ी, नवजात की मौत सागर। सिविल...

अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2025: वन मेले में वनोपज एवं हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की बढ़ी मांग

अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2025: वन मेले में वनोपज एवं हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की...

More like this

khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।