Friday, December 12, 2025

सुरेंद्र चौधरी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग हुए जनसंपर्क में शामिल

Published on

spot_img

नरयावली से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी का जन सम्पर्क लगातार जारी

शुभम,सत्यम और श्रद्धा ने पिता के लिए लिये मांगे वोट

चौधरी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग हुए जनसंपर्क में शामिल

सागर। नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने रविवार को नई गल्ला मण्डी के सामने से बम्होरी रेंगवा, पीतल फेक्ट्री,भटुआ,खेरा,भटुआ-संतोष पुरा, भापेल, गोरी खेरा, फुटेरा आदि ग्रामों में सघन जन सम्पर्क कर आशीर्वाद मांगा और विजय श्री दिलाने की अपील की। वहीं नरयावली विधान सभा से सुरेन्द्र चौधरी को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जानें पर व कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर अनेकों ग्रामों में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर नरयावली क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी के पुत्र इंजी. शुभम सिंह, इंजी. सत्यम सिंह एवं पुत्री इंजी. श्रद्धा सिंह ने परसोरिया,भैंसा व केन्ट क्षेत्र में सघन जन संपर्क कर अपने पिता के लिए वोट मांगे व विजय श्री दिलाने की अपील की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली,मकरोनिया, सागर ग्रामीण एवं सदर, कर्रापुर आदि क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लगन सिंह ठाकुर,पुष्पेंद्र सिंह,सुरेन्द्र सिंह, राकेश राय, मुन्ना विश्वकर्मा, देव सिंह राजपूत,लक्ष्मी नारायण सोनकिया,विक्रम सिंह, ऋषभ जैन,आशीष दुबे, संजय सिंह, सुनील सिंह,आर.आर पारासर, डॉ. जीवन लाल सेन, सुभाष यादव,मनोज पवार, राम बहादुर कुर्मी, बबलू पवार, रामनरेश सिंह, सुरेन्द्र राजपूत, मोहित कुर्मी, हर्ष वर्धन कुर्मी, अनिल जाटव, सुनील प्रजापति, सोनू कोरी,राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

Latest articles

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल सागर। उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी...

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में सागर की गौरी का चयन

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में गौरी का...

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही विजेता

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के शताब्दी जन्मदिवस पर हुआ सम्मान

सागर के जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के शताब्दी जन्मदिवस पर विधायक शैलेन्द्र...

More like this

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल सागर। उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी...

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में सागर की गौरी का चयन

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में गौरी का...

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही विजेता

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।