मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कार्तिक स्नान के दौरान 13 साल की लड़की और 21 वर्षीय महिला की मौत

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
कार्तिक स्नान के दौरान 13 साल की लड़की और 21 वर्षीय महिला की मौत

कार्तिक स्नान के दौरान 13 साल की लड़की और 21 वर्षीय महिला की मौत

दतिया। अंगूरी नदी में कार्तिक स्नान के दौरान 13 साल की लड़की और 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे भगोर गांव की करीब 200 महिलाएं स्नान करने पहुंची थीं।

चिरुला थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया, महिलाएं कृष्ण जी की प्रतिमा बनाकर पूजा करने नदी में उतरी थीं। इसी दौरान करीब 9 बजे साक्षी (13) भी नहाने के लिए नदी में उतर गई, वह तेज बहाव में बहने लगी। उसे बचाने के लिए 2-3 महिलाएं गहरे पानी में उतर गईं। इनमें से कोमेश यादव (21) भी बह गई। ग्रामीणों ने बाकी महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस ने दोनों शव बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं। तहसीलदार ने सम्बल योजना के तहत मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए देने की बात कही है।

बचाने गई भाभी भी बह गई’

कोमेश की ननद मुस्कान यादव ने बताया, भाभी पूजा करने के बाद नदी किनारे ही थी। उनके साथ हमारे परिवार की एक लड़की भी थी। तभी एक लड़की (साक्षी) नदी में बहने लगी। ये देख दोनों लड़की को बचाने चली गईं। लड़की को बचाने के चक्कर में भाभी भी बह गई।

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे

घटना के समय पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण गौतम यादव चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। गौतम ने बताया कि दो बच्चियां और एक महिला नदी में बह रही थी। एक बच्ची ने झाड़ियों का सहारा ले लिया था। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्ची और एक महिला को नहीं बच सके।

9वीं की छात्रा थी साक्षी

मृतक साक्षी कक्षा 9वीं की छात्रा थी। उसकी मौत के बाद माता-पिता बेसुध हैं। साक्षी की 5 बहन और एक भाई है। वह बहनों में सबसे छोटी थी। परिजन का कहना है कि वह पहली बार गांव की महिलाओं के साथ स्नान करने गई थी।

छह महीने पहले हुई थी शादी कोमेश की शादी देवेंद्र यादव से छह महीने पहले 2 मई 2023 को हुई थी। कोमेश नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। घटना से पूरा परिवार दुखी है, गांव की अन्य महिलाएं परिवार को ढांढस बंधा रही हैं।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →