चौकी कर्रापुर एवं थाना बहेरिया द्वारा गिरतार किया सात साल पुराना स्थाई वारंटी

चौकी कर्रापुर एवं थाना बहेरिया द्वारा गिरतार किया सात साल पुराना स्थाई वारंटी

पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा सभी थाना प्रभारियो को दिये गये थे स्थाई वारंटी पकड़ने के निर्देश

सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा फरार स्थाई वारंटियो की अधिक से अधिक धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था श्रीमान् के निर्देशानुसार मुखबरि तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके परिणामस्वरूप आज 23.10.2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लोकेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मकरोनिया श्री केतन अडलक के मार्गदर्शन में माननीय न्यायालय श्री आशीष कुमार जे एम एफ सी सागर के प्रकरण क्रमांक 3435/11 धारा 25.27 आर्मस एक्ट में जारी सात बर्ष से फरार स्थाई वारंटी शंकर लाल पिता हल्के भाई लोधी निवासी रानीपुरा को आज दिनाँक 23.10.2023 को ग्राम बरेठी थाना बण्डा से गिरतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में निरी0 शिव मंगल सिंह राठौड थाना प्रभारी बहेरिया, उनि गिरीश त्रिपाठी चौकी प्रभारी कर्रापुर उनि आदिल खान, प्रआर0 1345 देबेन्द्र सिंह परिहार, आर0 1058 दिनेश कुर्मी, आर0 454 प्रहलाद सिंह ,मआर0 1516 दीपा चौरसिया का विशेष योगदान रहा है

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top