मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर संभाग के 6 जिलों में सात हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर साठ लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
सागर संभाग के 6 जिलों में सात हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर साठ लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

सागर संभाग के 6 जिलों में सात हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर साठ लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

सागर।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन द्वारा सागर संभाग की समीक्षा बैठक निवाड़ी जिले के ओरछा में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में निर्देशित किया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया में ई चालान का उपयोग कराएं, सुरक्षा की दृष्टि से दो प्लान तैयार करें , मतदान कर्मियों को ईवीएम,वीवी पैट का अधिक से अधिक प्रशिक्षण दे, साथ ही सख्ती के साथ आदर्श आचार संहिता का पालन कराएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दो प्लान तैयार करें। डाक मतदान वाले पात्र व्यक्तियों को डाक मतदान करने की जानकारी समय सीमा में प्रदान करें। मतदाता सूची में डुप्लीकेशन न हो।

 उल्लेखनीय है कि सागर संभाग के 6 जिलों में सात हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर साठ लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे । चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने निर्देश दिए कि मृत लोगों के नाम सूची में न रहें। जिन मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हों उनके ईपिक कार्ड वितरित किए जाएं। सभी रिटर्निंग आफिसर अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर लें और मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिन मतदान केंद्रों में 1500 से अधिक मतदाता हैं ऐसे मतदान केंद्रों को मतदाता की सुविधा के लिए दो भागों में विभक्त किया जाए और नया मतदान केंद्र उसी परिसर में या निकटवर्ती भवन में बनाया जाए। मतदान केंद्र पर मतदान कराने के लिए आने वाले मतदान दल और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाये, जिससे उनका मतदान कराने में अच्छा अनुभव रहे।अनुपम राजन ने सागर जिले की चांदी एवम राशि पकड़ने की करवाई की सराहना की एवं कहा कि सभी जिले इस तरह की कारवाई करे। इसी प्रकार सागर के स्वीप प्लान के तहत की जा रही गतिविधियों की भी सराहना की। स्वीप की गतिविधियों का एक वीडियो कलेक्टर  दीपक आर्य के माध्यम से देखा। श्री राजन ने निर्देश दिए कि तत्काल अंतर्राज्जीय एवं अंतर जिला बार्डर पर नाका प्रारंभ करें जिससे कार्रवाई प्रारंभ की जा सकेगी बैठक में निर्देशित किया गया कि चुनाव कार्य में लगने वाले कर्मचारियों, 80 वर्ष से अधिक की आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों एवम कोविड से अत्यधिक पीड़ित रहे व्यक्तियों के लिए बैलेट की तैयारी अच्छी तरह से की जाये। बीएलओ को भी पता होना चाहिए कि किन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाना है। चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाये। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए, जिससे कोई भी व्यक्ति साम्प्रदायिक पोस्ट या रि-पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का काम न कर सके। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर प्रतिबंधात्मक और जिला बदर की कार्यवाही की जाये। चुनाव को प्रभावित करने वाली सामग्री की रोकथाम के लिए जिले में और राज्य की सीमाओं में नाके लगाकर वाहनों की सख्ती से जांच की जाये। मदिरा के अवैध निर्माण और परिवहन पर सख्त कार्यवाही की जाये। फ्लाइंग स्कॉड और एसएसटी द्वारा मुस्तैदी से काम किया जाये।  बैठक में निर्देशित किया गया कि चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए बनाए गये सी-विजिल मोबाइल एप का व्यापक प्रचार किया जाए। वल्नरेबल क्षेत्र के मतदान केंद्रों में सुरक्षा के इंतजाम करने के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गए। श्री राजन ने कहा कि बुंदेलखंड संवेदनशील क्षेत्र है उन्होंने कहा कि एनसीसी का आदर्श आचार संहिता का पालन पूरी निष्पक्षता ईमानदारी के साथ करें। मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी अनुमतियों का परीक्षण करके ही अनुमति प्रदान करें।  इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा अनुराग ने कहा कि सुरक्षा एवं फोर्स के लिए दो प्लान तैयार करें ,जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके उन्होंने कहा कि वाहनों की व्यवस्था भी अतिरिक्त रूप से राखी जावे स्थाई वारंटियों ,माफिया एवं आदतन अपराधियों की सूची तैयार करें। संभागायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आबकारी विभाग, पुलिस एवं राजस्व विभाग के समन्वय से अधिक से अधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें एवं वेयर हाउस का समय-समय पर निरीक्षण करें। संभाग में 26 विधान सभाओ में सात हज़ार 63 मतदान केंद्रों पर कुल मतदाता साठ लाख 44 हजार 956 में से पुरुष मतदाता 31 लाख 79 हजार 130, महिला मतदाता 28 लाख 65 हजार 774 एवं अन्य मतदाता 65 अपने मतदान का प्रयोग करेंगे ।बैठक में शामिल सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों द्वारा अपने ज़िले में निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई। 

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →