Tuesday, December 23, 2025

मकरोनिया नगर पालिका के खिलाफ कांग्रेस जन संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन वा घेराव

Published on

मकरोनिया नगर पालिका के खिलाफ कांग्रेस जन संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन वा घेराव

सागर। काँग्रेस का आरोप है की नगर पालिका मकरोनिया सी.एम.ओ श्रीमति रीता कलासिया और उनके पति मनीष दुबे की मनमानी एवं निरंकुश तानाशाही पूणॆ कार्य प्रणाली के चलते नगर पालिका कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।

कमीशन खोरी के साथ गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य तथा गैर योजना पूर्ण शैली के चलते चुने हुए अध्यक्ष सहित पार्षदो तक को स्वयं की भाजपा सरकार के द्वारा नियुक्त सी.एम.ओ और नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पडा था, काँग्रेस नेता अभिषेक गौर ने बताया कि आचार्य इस बात का है कि नगर पालिका का चुना हुआ अध्यक्ष एव सम्पूर्ण पक्ष/विपक्ष के पार्षदो द्वारा किए गए धरनो के बावजूद भी नगर पालिक सी.एम.ओ और प्रशासन का बाल भी बांका नहीं हुआ इसको देखते हुए कांग्रेस जन संघर्ष मोर्चा को वाध्य होकर उग्र प्रदर्शन करना पड़ा उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमन्त्री के नाम एसडीएम सागर को ज्ञापन सौंपा और कहा की यदि जल्दी ही मांगें पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस जन संघर्ष मोर्चा कलेक्ट्रेट सागर का घेराव प्रदर्शन कर पालिका की पोल खोलेगी।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से कहा हैं कि नगर पालिक सी.एम.ओ को तत्काल अलग कर कलेक्टर सागर को भुगतान के अधिकार देते हुए भ्रष्टाचार की जांच करायें। कांग्रेस जन संघर्ष मोर्चा ने कहा की ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्लेसमेंट में लगे कर्मचारी की तनखा के नाम पर हो रहे घोटाले की जांच और प्रति माह 5 लाख रु के डीजल का घोटाला हो रहा जांच शुरू करें मकरोनिया नगर पालिका में करोड़ों रू की रेलिंग कर रख दिया है पाईप लाईन बिछाकर सडको को गड्डों मे तब्दील कर दिया है। सारी सडको की तुरंत कांक्रीट कर रिपेयरिंग करे प्रधानमंत्री अवास (कुटीर) का केवल कागजो मे सर्व चल रहा है तीन तीन साल से गरीबों की कुटीर के पैसे नही डाले जबकी कागजो मे पैसे निकाले जा चुके है। इस अवसर पर संबोधित करने वालो मे प्रमुख रूप से सुनील जैन, स्वदेश जैन गुड्ड भैया, अमित दुबे राम जी, पुष्पेन्द ठाकुर गंभिरिया, जितेंद्र जित्तू खटीक पार्षद, रामाकांत यादव,सुरेन्द्र चौबे, शरदा खटीक, रेखा चौधरी, हेमंत लारिया, महेश जाटव ने संबोधित किया कार्यक्रम में प्रमुख से सिन्टू कटारे,गोविंद कलू पटेल पार्षद प्रतिनिधी अजय अहिरवार कमल चौधरी राजा बुदेला सीमा चौधरी आर आर पाराशर राहुल सेन अनिरुद्ध गौर संदर्भ कठल चंदन सुहाने पप्पू सेन सौरव ठाकुर धनौरा संजय रोहिदास बी डी पटेल विजय साहू राजा सेन राकेश यादव सतेन्द दुबे प्रशात समौया राजा सेन जतिन चौकसे राजेश ठेकेदार महेन्द्र साहू मोती पटेल साहित पाडे अक्षय दुबे उत्तम टायडे राकेश सरवैया डब्बू सैनी सागर साहू अनिल अहिरवार सहित लगभग एक हजार कांग्रेस जन महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Latest articles

रोजगार की राह हुई आसान, कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को मिला प्लेसमेंट

रोजगार की राह हुई आसान, कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को मिला प्लेसमेंट सागर। शासकीय स्वशासी...

केसरवानी वैश्य तरुण सभा की प्रदेश स्तरीय प्रथम बैठक दमोह में सम्पन्न

केसरवानी वैश्य तरुण सभा की प्रदेश स्तरीय प्रथम बैठक दमोह में सम्पन्न सागर। प्रदेश भर...

सागर : विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

सागर : विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस सागर...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।