मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कांग्रेस की पहली सूची आएगी कल, 60 विधायक समेत 110-130 प्रत्याशियों के नाम का हो सकता है एलान

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
कांग्रेस की पहली सूची आएगी कल, 60 विधायक समेत 110-130 प्रत्याशियों के नाम का हो सकता है एलान

कांग्रेस की पहली सूची आएगी कल, 60 विधायक समेत 110-130 प्रत्याशियों के नाम का हो सकता है एलान

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दो दिन से कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति का मंथन जारी है। पहले दिन शुक्रवार को कांग्रेस ने 60 नामों पर चर्चा की। दूसरे दिन शुक्रवार को भी कई नामों पर चर्चा की जा रही है। कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन रविवार को जारी हो सकती है। इसमें 110 से 130 नाम हो सकते है। इसमें 60 से 70 मौजूदा विधायकों के नाम भी शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके बाद 20 अक्टूबर से पहले सभी सीटों पर नाम घोषित करने का दावा किया जा रहा है। बता दें शुक्रवार को कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कांग्रेस की पहली सूची नवरात्रे के पहले दिन जारी होगी। बैठक में यह नेता शामिल
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार को भी बैठक है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ समेत अन्य सीईसी के सदस्य शामिल होंगे, जो बाकी उम्मीदवारों के नामों पर विचार करेंगे।
भाजपा से आए नेताओं भी टिकट
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को भी कांग्रेस ने टिकट देने जा रही है। इसमें खातेगांव से पूर्व मंत्री दीपक जोशी, बदनावर से भंवरसिंह शेखावत, शिवपुरी से वीरेंद्र रघुवंशी, मुंगावली से यादवेंद्र सिंह यादव, जावद से समंदर सिंह पटेल, दतिया से अवधेश नायक, सुरखी से राजकुमार धनोरा, रैंगाव से देवराबागरी या वंदना बांगरी को टिकट मिल सकता है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →