Sunday, December 28, 2025

मंत्री भूपेन्द्र सिंह क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगातें दे रहे हैं : सरोज सिंह

Published on

मंत्री भूपेन्द्र सिंह क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगातें दे रहे हैं : सरोज सिंह

विकास पर्व अंतर्गत चार ग्रामों के विभिन्न विकास कार्यां के भूमिपूजन, लोकार्पण बांदरी के चार स्थानों पर जनसमस्या निवारण शिविर

सागर। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर बांदरी के ग्राम बीजरी, मुहली बुजुर्ग, नाऊढाना एवं नौनोनी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण कराया। इसके साथ ही उन्होंने इन ग्रामों में मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से कराए गए निर्माण एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन भी किए। सरोज सिंह ने मुहली बुजुर्ग में 3.24 लाख की लागत के सीसी रोड का भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि मुहली बुजर्ग में मंत्री श्री सिंह के प्रयासों से 145 हितग्राहियों को आवास एवं 183 बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने नाऊढाना एवं नौनोनी में भी जनसमस्या निवारण शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं एवं विकास व निर्माण कार्यां का भूमिपूजन किया। उन्होंने बहनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने और महिलाओं को समूह बनाकर रोजगार के अवसर पैदा करने की बात की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज बीजरी ग्राम में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजरी में सामुदायिक भवन बन जाने के बाद रहवासियों को सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम करने में सुविधा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन में आप शादी विवाह के कार्यक्रम भी कर सकेंगे और टेंट में होने वाले खर्च से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बीजरी में मंत्री श्री सिंह द्वारा हाई स्कूल स्वीकृत कराया है। उन्होंने बीजरी में हुए अनेक विकास कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर  सरोज सिंह ने कहा कि पहले यहां आने के लिए पक्की सड़कें नहीं थीं। आज क्षेत्र में जहां जाओ वहां पक्की सड़कें बन गई। श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि मंत्री  भूपेन्द्र सिंह जी निरंतर क्षेत्र का विकास करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां स्कूल नहीं थी वहां आज स्कूल बनकर तैयार है। स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनवाड़ी भवन, खेल मैदान, स्कूल की बाउंड्रीवाल सहित कई कार्य मंत्री श्री सिंह क्षेत्र में करा रहे हैं। बच्चों को शिक्षा उनके गांव में मिल सके इसलिए क्षेत्र में सीएम राईज एवं पीएम श्री जैसी स्कूलों को क्षेत्र में ला रहे हैं।

 

Latest articles

अपर आयुक्त शिशिर गेमावत का सागर दौरा, स्वच्छ भारत मिशन व पीएम आवास कार्यों की गहन समीक्षा

अपर आयुक्त शिशिर गेमावत का सागर दौरा, स्वच्छ भारत मिशन व पीएम आवास कार्यों...

जुआ-सट्टा पर पुलिस एक्शन में आई, अलग-अलग जगहों से 10 आरोपी हिरासत में लिए

जुआ-सट्टा पर पुलिस एक्शन में आई, अलग-अलग जगहों से 10 आरोपी हिरासत में लिए सागर।...

MP: एमपी के चार राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को मिला IPS कैडर अवॉर्ड

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (SPS) के चार अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...