सागर: मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी पहुंचे विधायक निवास पर

मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी पहुंचे विधायक निवास पर
सागर।  मध्यप्रदेश के लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी शनिवार को सागर प्रवास के दौरान मकरोनिया स्थित नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के निवास पर पहुंचे। गौरतलब है कि कुछ माह पहले विधायक लारिया की माता जी का देहांत हो गया था। अनरय के त्योहार के चलते इस समय विधायक लारिया पूरी तरह अपने निवास पर ही है। मंत्री श्री चौधरी ने उनके निवास पर पहुंचकर विधायक एवं उनके परिजनों को होली तिलक लगाया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार एड. गोविन्द सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष नरेन्द्र अहिरवार, पार्षद बलवंत सिंह ठाकुर, पूर्व एल्डरमेन मधुकर जाटव, डॉ. परशुराम, विवेक सक्सेना, राजेश्वर सेन, केदार शर्मा, उनके साथ थे।

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here