IG अनुराग का राजधानी हुआ तबादला, प्रमोद वर्मा होंगे सागर जोन के नए IG

सागर। गृह विभाग ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग का तबादला किया गया है। उनके स्थान पर सागर जोन की कमान 2001 बैच के आईजी प्रमोद वर्मा को सौंपी गई है। वे वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक अअवि, एलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ थे। आईजी अनुराग को सागर जोन से स्थानांतरित करके पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।

Ad 1

आईजी अनुराग ने सागर जोन का करीब डेढ साल पहले कार्यभार संभाला था। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक बड़े ऑपरेशन स्वयं हैंडल किये जिसमे से एक सागर के जैसीनगर का कुख्यात बदमाश चैनसिंह को जेल तक का सफर तय कराने साथ ही पन्ना दमोह छतरपुर में अपराधों पर लगाम लगवाई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here