तालाब किनारे युवक का शव मिला, पुलिस छानबीन में जुटी

तालाब किनारे युवक का शव मिला, पुलिस छानबीन में जुटी

Ad 1

सागर। रविवार की शाम शासकीय बस स्टैंड के सामने तालाब किनारे एक युवक का शव मिला है। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव तालाब किराने बने पार्क की बेंच के पास पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
जांच के दौरान मृतक की पहचान अरविंद पुत्र भागीरथ कुमार अहिरवार उम्र 41 साल निवासी मकरोनिया के रूप में हुई है। मृतक के दाएं हाथ में निडिल लगी हुई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक का उपचार चल रहा था। मामले में गोपालगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here