SAGAR: कलेक्टर दीपक आर्य ने किया पीटीसी ग्राउंड पर ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी 

कलेक्टर दीपक आर्य ने किया पीटीसी ग्राउंड पर ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी 

Ad 1

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0b0l9_PUcMc[/embedyt]
सागर, 26 जनवरी 2022′ सागर जिले में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया मुख्य समारोह पीटीसी ग्राउण्ड पर भव्य एवं आकर्षक परेड एवं झाकियों के साथ आयोजित किया गया मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर दीपक आर्य ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली उन्होनें प्रदेश के मुख्यमंत्री का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन भी किया।
इस अवसर पर संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती शीतला पटले, अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस विवेक राज सिंह, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, सीईओ क्षितिज सिंघल, नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, एडीएम अखिलेश जैन, उत्तर, दक्षिण एवं नौरादेही के वन मंडल अधिकारी सहित स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर दीपक आर्य ने ध्वजारोहण के अगले क्रम में पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय धुन बजाई माहौल में राष्ट्रीय पर्व की धुन घोल दी साथ ही मुख्य अतिथि कलेक्टर आर्य ने खुली जीप से परेड टुकडियों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होनें परेड कमाण्डरों का परिचय भी लिया।
झांकियों की प्रदर्शनी में शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग, जनजाति कल्याण विभाग, मत्स्योद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन , कृषि विभाग, नगर पालिक निगम सागर, जेल विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया झाकियों में प्रथम स्थान पर नगर निगम की झांकी रही जबकि दूसरे स्थान पर जेल की एवं तीसरे स्थान पर जिला पंचायत द्वारा निर्मित झांकियां रही समारोह में पुलिस द्वारा हर्ष फायर किये गए और पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय धुन बजाई मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े समारोह के प्रारंभ में मध्यप्रदेश गान किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरविंद जैन एवं श्रीमती रचना तिवारी द्वारा किया गया
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवक, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खबर गजेंद्र ठाकुर- 9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here