जैन समाज के द्वारा संचालित निशुल्क भोजन व्यवस्था मानव धर्म -कलेक्टर सिंह

जैन समाज के द्वारा संचालित निशुल्क भोजन व्यवस्था मानव धर्म -कलेक्टर सिंह

सागर –

सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा विगत 48 दिन से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में संचालित निशुल्क भोजन व्यवस्था का कलेक्टर  दीपक सिंह  ने अवलोकन किया कलेक्टर सिंह ने कहा कि  जैन समाज द्वारा विषम परिस्थितियों में की जा रही भोजन व्यवस्था  मानव धर्म का परिचायक है ।

Ad 1

उन्होंने कोरोना की विषम परिस्थितियों में संचालित की गई भोजन व्यवस्था की बहुत सराहना की।

कलेक्टर सिंह ने आचार्य  विद्यासागर जी महाराज का स्मरण करते हुए कहा कि गुरुवर विद्यासागर जी महाराज की छत्रछाँव में जैन समाज निरंतर सामाजिक कार्यों में महती भूमिका अदा करती हैं और इसी क्रम में अनिल नैनधरा के नेतृत्व में सकल जैन समाज के सहयोग से कोरोना कर्फ्यू के दौरान विगत 48 दिनों से जो भोजन व्यवस्था की जा रही है यही सच्चा मानव सेवा है यही मानव धर्म है।’

सकल जैन समाज सागर के द्वारा  कलेक्टर सिंह से निवेदन किया गया की उन्हें यदि बुंदेलखंड मेडिकल परिसर में स्थाई भोजन व्यवस्था हेतु जगह प्रदान की जाती है तो जैन समाज यह व्यवस्था पूरे वर्ष भर चालू करेगा ।

 इस अवसर पर  आरपी अहिरवार निगम आयुक्त सागर एवं निगम उपायुक्त प्रणय कमल खरे  मौजूद थे।

सकल जैन समाज के  महेश बिलहरा ,राकेश पिडरूआ , प्रदीप खाद , सुनील पाइप  द्वारा कलेक्टर दीपक सिंह  एवं निगम आयुक्त आर पी अहिरवार  का आचार्य जी का चित्र देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समीर जैन ,देवेन्द्र नैनधरा,मुकेश जैन ,अनिल  राज ,रावेन्द्र ठाकुर, राजीव राज, नवीन श्रीजी,शैलेश सी डी, रंजीत यादव,मोनू बरा,आशु साहू, लकी जैन ढाना,मोनू दुबे, पुष्पेन्द्र नैनधरा, रवि पंजाबी,श्रीकेश सेन हरीराम आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here