युवा कांग्रेस ने मोमबत्तियां जलाकर हाथरस घटना में देश की बेटी को दी श्रद्धांजलि

युवा कांग्रेस ने कैंडल जलाकर हाथरस की बेटी को दी श्रद्धांजलि।

Ad 1

घटना के दोषियों को सजा दिलाने और पीड़िता को न्याय दिलाने की उठाई माँग।

सागर//  हाथरस यूपी में हिंदुस्तान की बेटी के साथ हुए अन्याय और मानवता को शर्मशार करने वाली घटना  के विरोध में जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में युवा कांग्रेसियों ने तीन बत्ती गौर मूर्ति के समक्ष कैंडिल जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि देते हुए घटना के दोषियों को सजा दिलाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की उठाई माँग। सागर जिला युवा कांग्रेस के महासचिव अभिनव सोनू चौहान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पप्पू गुप्ता, जितेंद्र सिंह रोहण, सुरेंद्र चौबे, ओम प्रकाश पांडेय, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष द्वय संजय मोंटी यादव,अशरफ खान, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव / प्रवक्ता आशीष चौबे, युवा कांग्रेस सागर विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष चैतन्य कृष्ण पाण्डेय, सुरखी विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह राजपूत, अबरार सौदागर, राहुल चौबे,सुयश पांडे,गोपाल तिवारी,अमन यादव,जैद खान,रोहित  माण्डले, रितेश रोहित, मोहसिन खान,सिद्धार्थ पारोची, सचिन पंडा ,अविनाश बोहत, रोहित करोसिया,सूरज चौहान, सौरभ डाकोर, शैलेश अकेला,नरेश सनकत,अभिषेक अवस्थी, गोलू सेन, शुभम पटेल सहित अनेक युवा कांग्रेस जन मौजूद थे।

ख़बर का असर. कॉम – 9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here