कार्यकर्ता ही सुरखी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का स्तंभ रहेगा-वीरेन्द्र गौर

कार्यकर्ता ही सुरखी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का स्तंभ रहेगा-वीरेन्द्र गौर
सागर- सुरखी// कार्यकर्ता की सुरखी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का स्तंभ एवं आधार रहेगा कांग्रेस सुरखी से चुनाव जीत रही है मगर हमें अति उत्साह की जरूरत नहीं है हमें कड़ी मेहनत करके जीत को ऐतिहासिक जीत में बदलना होगा यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र गौर ने बिलहरा में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच में कहीं उन्होंने कहा कि जनता कमलनाथ में मध्यप्रदेश का भविष्य देख रही है और कमलनाथ सरकार को धोखा देने वाले विधायकों एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तथा भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है यह चुनाव जनता कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए खुद लड़ रही है अब हमें मत के दाता का यह उपकार जीवन पर्यन्त याद रखना होगा । गौर के बिलहरा पुहंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। गौर के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश राय. राजू राठौर. प्रदीप राय. मुकेश खटीक का भी सम्मान किया गया है । इस अवसर पर कृष्णा सिंह किस्सू मासाब अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस . प्रशांत तिवारी. रमेश सिंह भगवत मिश्रा. संदीप ठाकुर. कमल सिंह. नेता पटैल. सचिन खटीक. भोले चौबे. रामदास पटैल. बाबू पंडा .कृष्ण कुमार तिवारी.विश्रम ठाकुर . सुरेंद्र सिंह राजपूत. सौरभ पटैल. रम्मू अहिरवार सहित बडी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र गौर ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन कृष्णा सिंह राजपूत ने किया एवं आभार दुर्गेश पटेल ने दिया ।

Ad 1

गजेंद्र ठाकुर-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here