Friday, January 16, 2026

संकटकाल में संवेदनशीलता से छोटे-छोटे प्रयासों से मदद मुहैया कराने की जरूरत- सांसद राजबहादुर सिंह/लंगर का लगातार चौथा दिन

Published on

कोरोना संकटकाल में संवेदनशीलता से छोटे छोटे प्रयासों से मदद मुहैया कराने की जरूरत -सांसद राजबहादुर सिंह
(लाकडाउन में मजबूर हमारे जरूरतमंदों को लंगर से भोजन वितरण के दायित्व का चौथा दिन)

सागर/ 16मई 2020 कोरोना के कारण लगा लाकडाउन मजदूरों पर सबसे ज्यादा भारी पड़ रहा है । काम धंधे बंद होने से भूखे मरने की नौबत आने पर बड़ी संख्या में हजारों मजदूर अपने अपने घरों को लौट रहे हैं । न तो उनके पास पैसा है, न खाने के लिए कुछ है । देश के हर हाईवे पर ये हजारों किलोमीटर का सफर तय करते दिख रहे है । ऐसे मजबूर हमारे मजदूर भाईयों के दर्द में हमसफर बने सागर सांसद राजबहादुर सिंह ।
बहेरिया तिराहा-बण्डा मार्ग पर लंगर चलाकर किसी को भोजन की परेशानी न हो नियमित लगन से लंगर पहुंच कर भोजन वितरित कराते है। उन्होंने कोरोना आपदाकाल में अपनी संवेदनशीलता से छोटे प्रयासों से जरूरतमंदों को मदद मुहैया कराने की कोशिश की ।
उनकी इस मुहिम में उनके सहभागी बने उनकी बालसखा “”अनाम””टीम । फिर क्या था जैसी दोस्ती, वैसी बनी राह । सब कंधे से कंधा मिलकर अपने सहज बालसखा सांसद मित्र की राह हो लिए ।
बहुतेरे प्रबुद्ध एवं संस्थान इस मुहिम का हिस्सा बनने तत्पर है । आज गायत्री परिवार के श्री अखिलेश पाठक जी अपनी टीम के साथ मजदूर भाईयों के लिए स्वास्थयवर्धक आयुर्वेदिक पेय औषधि काढ़ा एवं चाय के स्टाल के साथ सांसद सिंह की मुहिम में सहभागी बने ।
सांसद सिंह ने गायत्री परिवार के अखिलेश पाठक एवं टीम की इस सहिष्णुता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर सांसद राजबहादुर सिंह ने भाव प्रगट करते हुए कहा कि आखिर हमारे जीवन के तमाम सुखों को साकार करने में इन मजदूरों की अहम भूमिका है । इन्होंने अपना पूरा जीवन देश के निर्माण में होम कर दिया । आज जब इन पर संकट आया है तो हम सबको मिलकर अपना फर्ज निभाना चाहिए । कोरोना संकटकाल में संवेदनशीलता से हम सबको छोटे छोटे प्रयासों से मदद मुहैया कराने की कोशिश करनी चाहिए । लंगर नियमित जारी रहेगा ।
इस अवसर पर सांसद सिंह की सजग टीम के राजाराम सैनी, गुड्डू चौबे, देवराज चन्नी, राजेश सिंह राजपूत, शैलू जैन, गुड्डन शुक्ला, नदीम बाबा, नरेश बाल्मीकि, भूपेन्द्र, डॉ.अंशुल सिंह, सचिन नायक,लल्ला दुबे,राजेन्द्र जुनेजा, गायत्री परिवार के डब्बू सैनी, डल्लू सैनी, चंद्रहास श्रीवास्तव, विशाल खरे सहित प्रबुद्धजनों का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा ।

ख़बर का असर न्यूज नेटवर्क

Latest articles

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...

More like this

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!