Thursday, January 22, 2026

सागर जिले के लिए राहत भरी खबर, इन 4 मामलों में से 2 की आई रिपोर्ट:-कोरोना वायरस

Published on

दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है हमारे यहां कुल चार मरीज कोरोना संदिग्ध के रूप में भर्ती हैं। इनमें से मकरोनिया निवासी पति-पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव गई है। उम्मीद है बाकी दो मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आएगी। यह हमारे और सागर के लिए राहतभरी खबर है। हमने कोरोना अलर्ट व पॉजीटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज के लिए पूरी तैयारी करके रखी है।– डॉ. मनीष जैन मीडिया प्रभारी बीएमसी सागर

सागर(मप्र)–/सागर से कोरोना के मामले को लेकर एक राहतभरी खबर सामने आई है। बीएमसी से बीते दिनों चार मरीजों के सैंपल लेकर एम्स भोपाल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से मकरोनिया रजाखेड़ी निवासी दंपति की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तो वही अभी भी दो सैंपल की जांच आना बाकी हैं। समाचार लिखे जाने तक चारों मरीज बीएमसी में भर्ती है। जिनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन दोनों पति-पत्नी को डिस्चार्ज करने की बात बीएमसी प्रबंधन कह रहा है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से शनिवार शाम को मकरोनिया निवासी दंपति को भर्ती किया गया था। इनके स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल एम्स भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है । दोनों को कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं निकला है। वहीं दुबई से वापस लौटी मजिस्ट्रेट की बेटी और एक अन्य सरकारी कर्मचारी के परिजन के सैंपल बीते रोज एम्स भेजे गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है। इन संदिग्ध मरीजों को भी एहतियातन भर्ती किया गया है, उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आने की उम्मीद है।सागर में यह राहतभरी खबर है कि अभी तक कोई कोरोना वायरस पॉजीटिव मरीज सामने नहीं आया है। बीएमसी में बीते एक हफ्ते में कुल पांच मरीजों को कोरोना संदिग्ध के रूप में भर्ती कर सैंपल लेकर भोपाल एम्स भेजे गए थे।इनमें से तीन की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। वहीं दो सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। मरीजों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें अब किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!