Thursday, January 22, 2026

बहुचर्चित प्याज़ घोटाले में कांग्रेस ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज कराने की हुई माँग

Published on

बहुचर्चित प्याज़ घोटाले में कांग्रेस ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज कराने की हुई माँग उपसंचालक मण्डी बोर्ड  को निलंबित कर निष्पक्ष हो जांच की उठी माँग
सागर–/जिले की रहली, गढ़ाकोटा, देवरी कृषि उपज मंडी समितियों में मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत कृषि उपज मंडी समितियो, उद्यानिकी, राजस्व विभाग आदि की सांठगांठ से हुए प्याज घोटाले के दोषियों पर प्रकरण दर्ज करने तथा उप संचालक मंडी बोर्ड प्रवीण वर्मा को निलंबित कर समूचे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने जिला  युवा कांग्रेस के तत्वावधान में म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में मकरोनिया स्थित मंडी वोर्ड कार्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन उपरान्त म.प्र.शासन के कृषि मंत्री सचिन यादव के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद मकरोनिया थाना प्रभारी उपमा सिंह,बहेरिया थाना प्रभारी रविन्द्र मिश्रा की मौजूदगी में नायब तहसीलदार वैभव बैरागी को सौंपा, प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्याज घोटाले के दोषियों को बचाने के पूरे प्रयासरत उप संचालक मण्डी वोर्ड सागर ने प्रबंध संचालक मण्डी वोर्ड भोपाल और जिले की कलेक्टर महोदया के निर्देश के बाबजूद भी घोटाले के दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज नही कराया है जिससे उप संचालक की भ्रष्ट नीति और मंशा स्पष्ट होती है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक प्याज घोटाले के दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज नही हो जाता कांग्रेस का चरणवद्ध जारी रहेगा, प्रदर्शन को युवा कांग्रेस के जिला।अध्यक्ष अशरफ खान, जिला ग्रामीण काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष द्वय अखलेश मोनी केशरवानी, देवेंद्र पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण ठाकुर लगन सिंह, सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, देवेंद्र कुर्मी, रामजी दुबे,शेख समद,पुष्पेंद्र सिंह,अवदेश सिंह,आर, आर, पारासर, शिवपाल यादव,शरद राजा सेन,पुरुषोत्तम शिल्पी,गोविंद सिंह,अनिल कुर्मी, राशिद खान, आदि ने संबोधित किया।प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिकंदर लाल चौहान,बद्री शुक्ला,मुन्ना विश्वकर्मा,मोतीलाल पटेल, डॉ. जी. एस. ठाकुर, आशीष दुबे,डब्बू सैनी, विशाल सिंह,नीलेश दुबे,ब्रजेन्द्र सिंह, सरफराज पठान, रवि पटेल,दिनेश गौर, विहारी कुर्मी,सुनील सिंह, संदीप सोनी, डॉ. जीवन लाल ,आनंद पथरोल,डॉ. मेहमूद खान, राहुल जैन, देवीदीन साहू,अफजल खान, दिलीप रावत, संदीप चौधरी, कोमल सिंह,रोहित वर्मा, एड. कमलेश ठाकुर, एड. सोनू जार्ज विलियम्स, एड.अम्बुज चौहान,मुल्ले चौधरी, धीरज खरे,राजा बुंदेला,सत्यनारायण पटेल, सतीश कुमार, मंगल पटेल,झलकन चौधरी,राजेन्द्र साहनी, एम. आई. खान,देवीदीन साहू, नवीन वर्मा, गौतम अहिरवार, अनुज सेन,हरप्रसाद अहिरवार,डॉ. जीवन चौधरी,ऋषिकेश भट्ट,गुड्डू भारद्वाज, राहुल सिंह, दिनेश यादव,भैयाराम पटेल, सुनील चौधरी,महेश बिल्डिंग, राजेश ठेकेदार, विजय अहिरवार, समीर मकरानी, सुनील रोहित, रज्जु साहनी, कल्याण सिंह, सलमान खान,केशव अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट -9302303212

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!