दिल्ली में होगी कांग्रेस की महारैली राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी बुंदेलखंड के दौरे पर ऐसा रहेगा कार्यक्रम:-पढ़े

0
दिल्ली में होगी कांग्रेस की महारैली राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सम्भाग के दौरे पर लेंगे तैयारियों का जायजा, 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महारैली की तैयारियों को लेकर विभिन्न जिलों में संगठनात्मक बैठकें लेंगे प्रभारी
सागर–/कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ सुधांशु त्रिपाठी 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक सागर संभाग के निबाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, दमोह और सागर जिलों का दौरा करेंगे इस दौरान वे कटनी प्रवास पर भी रहेंगे। डॉ सुधांशु त्रिपाठी 2 दिसंबर को संभागीय मुख्यालय सागर में रहकर आगामी 14 दिसम्बर 2019 को भाजपा की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्व कांग्रेस द्वारा दिल्ली में आयोजित महारैली की तैयारियों के संबंध में चर्चा करेंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के आधार पर बताया है कि श्री त्रिपाठी अपने निर्धारित दौरा 28 नवम्बर को दोपहर 12 बजे निवाड़ी व दोपहर 3 बजे टीकमगढ़ तथा अगले दिन 29 नवम्बर को सुबह 11 बजे पन्ना व दोपहर 2 बजे छतरपुर पहुंचेंगे।
राष्ट्रीय सचिव डॉ सुधांशु त्रिपाठी 1 दिसम्बर को सुबह 10 बजे कटनी व दोपहर 2 बजे दमोह पहुंचकर इसी दिन शाम को सागर रवाना हो जाएंगे वे 2 दिसंबर की शाम सागर से झांसी को प्रस्थान करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने डॉ सुधांशु त्रिपाठी के कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी डॉ सुधांशु त्रिपाठी उपरोक्त जिला मुख्यालयों में तथा 2 दिसम्बर को सागर में भ्रमण के दौरान जिला अध्यक्ष, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, लोकसभा प्रत्याशी, मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य तथा नगर पालिका अध्यक्षों के साथ आगामी 14 दिसम्बर 2019 को भाजपा की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्व दिल्ली में आयोजित महारैली की तैयारियों के संबंध में चर्चा करेंगे। श्री त्रिपाठी दोपहर 1 बजे सागर से झांसी रवाना होंगे रवाना।

गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here