Thursday, January 22, 2026

नशीले/मादक पदार्थो के सेवन से पीड़ित लोगों को चिन्हित कर व्यसन मुक्त कराएगी पुलिस/3 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Published on

नशीले /मादक पदार्थों के सेवन से पीड़ित व्यक्तियों की नशामुक्ति हेत पुलिस अधिकारियों के लिये 3 दिवसीय “Drug Abuse Prevention for Police
Fuctionaries’

मप्र(सागर) दिनांक 14/10/19 से 16/10/19 तक जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
दिनांक 14/10/2019 को आयोजित इस कार्यक्रम में जी.जनार्दन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/निदेशक जेएनपीए, सागर, विवेकराज सिंह, उप निदेशक जेएनपीए, सागर एवं डॉ0 आर. गिरिराज, उप संचालक (एसडी), राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान, नई दिल्ली उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 37 प्रशिक्षाणार्थी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण में मादक एवं नशीले पदार्थ, इसके सेवन करने वाले व्यक्ति की पहचान तथा इसके व्यसन से आने वाली कठिनाईयों तथा पीडित व्यक्तियों के पुनर्वास के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है।
इस श्रृंखला में कुल 5 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगें, जिसमें उक्त प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षित मैदानी पुलिस अधिकारी वापिस अपने जिलों में जाकर नशामुक्ति से जुड़े चिकित्सकों एवं स्वयंसेवी संगठन को नशामुक्ति के विषय में जागरूक कर इन्हें नशामुक्ति एवं पुनर्वास के बारे में प्रशिक्षण देंगें एवं प्रचार-प्रसार करेंगे तथा नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति के पारिवारिक सदस्यों, शिक्षा संस्थानों के अध्यापकों एवं जागरूक व्यक्तियों को इस कार्यकम से जोड़ेगें, जिससे मध्यप्रदेश के सभी जिलों में नशामुक्ति तथा मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाये जा सकें। इस प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 16/10/2019 को प्रशिक्षाणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाकर समापन किया गया, जिसमें अकादमी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ख़बर का असर न्यूज नेटवर्क सागर -9302303212

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...

एकनाथ अनुशिक्षण संस्थान में नवीन सत्र की कक्षाओं का शुभारंभ

शिक्षा और स्वरोजगार की राह दिखा रहा एकनाथ अनुशिक्षण संस्थान : कपिल मलैया नवीन सत्र...

किन्नर मोना की मौत और रानी के धर्मांतरण का मामला, ह्यूमन राइट्स ने दो जिलो के SP को भेजा नोटिस

किन्नर मोना की मौत और रानी के धर्मांतरण के आरोपों को लेकर की कार्यवाही राष्ट्रीय...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!