आखिर क्या थी 60 नक्सलियों को परेशानी, कर दिया समर्पण

नारायणपुर में इन कारणों से किया 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Ad 1

छत्तीसगढ़–/ बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में गुरुवार को बड़ी सफलता मिली, पुलिस अधिकारियों के सामने 60 नक्सलियों ने 7 हथियार के साथ समर्पण किया, समर्पण के समय पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर विवेकानंद सिन्हा, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर जितेंद्र शुक्ल, अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर मौजूद थे

इनमें से 5 नक्सलियों को पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने प्रोत्सहान राशि दी ,पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 40 पुरुष और 20 महिला नक्सली शामिल हैं नक्सलियों ने 7 भरमार बंदूकों के साथ समर्पण किया है आईजी सिन्हा ने कहा कि ये सभी नक्सलियों की रणनीतियों से परेशान हो रहें थे, इसलिए सभी ने हथियार छोड़ने का फैसला किया इन सभी को राहत और पुर्नवास नीति के तहत सभी को लाभ दिया जाएंगे !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here