Friday, January 16, 2026

शहंशाह के बॉलीबुड में पूरे हुए 49 साल,लिखी यह कविता..

Published on

पूरे हुए अमिताभ बच्चन के बॉलीबुड में 49 साल, लिखी यह कविता, पढ़ें-सुनें

मुंबई–/बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन के बाॅलीवुड में 15 फरवरी को 49 साल पूरे हो गये. अवशर पर उन्होंने एक कविता लिखी और अपना वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया अौर कहा कि हां, वे नियमित ब्लॉग लिखते हैं, 49 साल पहले उन्होंने 15 फरवरी 1969 को पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी साइन की थी, बॉलीवुड में बिग बी के 49 साल पूरे होने को बच्चन व उनके प्रशंसक एक बड़े उत्सव के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं, अपने वीडियाे में वह यह कहते दिखते हैं कि जी हां हुजूर प्रतिदिन मैं अपना ब्लॉग लिखता हूं, रोजमर्रा की दिनचर्या के बाद लिखता हूं, मध्यरात्रि में लिखता हूँ साथ ही कहा कि इसे लिखते-लिखते 10 साल हो गये आज उसके तीन हजार 611 दिन पूरे हो गये. अमिताभ बच्चन की पंक्तियां

जी हां हुजूर मैं लिखता हूं
प्रतिदिन मैं अपना ब्लॉग लिखता हूं, मध्य रात्रि को लिखता हूं, हां लिखता मैं अवश्य हूं, इसे लिखते-लिखते 10 साल हो गये आज उसके तीन हजार 611 दिन पूरे हो गये साथ 400-500 EF मिल गए

और निजी परिवार के सदस्य बन गये इन सदस्यों को मैं पहचानता हूं, इनका स्नेह मैं संवारता हूं सुख दुख के साथी बन गये हैं ये जन्म-अंत के साथी बन गये हैं ये न भूलूंगा इनके प्यार को मैं कभी, लाख आलोचना कर ले इनकी-मेरी कोई भी तुम होते कौन हो मुझ पर अपशब्द बोलने वालों लांक्षण आरोप दुरभाषी वालों
सत्य से परे बहकाये गये वालों
स्नेह, प्यार, आदर्श से मिलाप करता हूं ना समझ नहीं समझदार हूं !
मेरे पदचिह्नों को जो समझते हो तुम
उस समझ की समझ से परे हो तुम
बहुतेरे दाग छिड़काये गये मुझ पर
दोषी, अपराधी, दंड बरसाये गये मुझ पर न छुआ शरीर के उन दागों को मैं
न प्रयत्य किया धुलाई, लीपापोती की मैं सालों-सालों वे मेरे आभूषण बन खिले पुष्प बन सुगंधित सजे आकार मुझे मिले सहता रहा उन मालियों के सिंचन कोसौ घड़ा सींचते रहे मेरे इस पौधे को जानते नहीं हो तुम हमारी इस कहावत को ऋतु आये फल होये फल इस जुबानी को समय बलवान होता है मेरे आलाेचक समय के साथ दृष्टि होती है रोचक !!

Latest articles

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!