सागर: तीन बत्ती चौराहे पर डाक कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर किया सम्मान

तीन बत्ती चौराहे पर डाक कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर किया सम्मान

सागर। श्रावण मास के पावन अवसर पर निकाली जा रही डाक कांवड़ यात्रा का रविवार को शहर के तीन बत्ती चौराहे पर शहर सेवादल परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा कांवड़ पर माल्यार्पण कर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए गए।

जानकारी के अनुसार डाक कांवड़ यात्रा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) परिसर स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। श्रद्धालु मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान तीन बत्ती चौराहे पर शहर सेवादल परिवार के सदस्यों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, पूर्व जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस राहुल चौबे, टिंकू जैन, उन्मू ठाकुर, खाटू शुक्ला, रवि जैन, पप्पू सैनी, बाबी जैन, आकाश नामदेव, अंकित गुप्ता, सोनू चुटेले, कमलेश चुटेले, दिनेश पटेल, ऋषभ दुबे, शुभम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here