भाजपा जिला कार्यालय में ओम जैन का स्वागत, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का दिया मंत्र

भाजपा जिला कार्यालय में ओम जैन का स्वागत, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का दिया मंत्र

सागर। मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन का रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान आयोजित परिचयात्मक बैठक में उन्होंने संगठन की विचारधारा, अनुशासन और जनसेवा के मूल मंत्र पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

ओम जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व निभाए। समाज के बीच सक्रिय रहकर सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार के लिए कार्य करें तथा आपसी समन्वय और संवाद को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और समर्पण पर आधारित होती है। उन्होंने सभी मंडलों और मोर्चों के पदाधिकारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी अभियानों को पूरी जिम्मेदारी और ऊर्जा के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाजहित के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, संजीव दुबे, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, निकेश गुप्ता, मेघा दुबे, सविता साहू, राहुल वैध, सोनू उपाध्याय, जय सोनी, धर्मेंद्र खटीक, गोलू कोरी, सुबोध पाराशर, आशालता सिलाकारी, अमित बैसाखिया, नीरज यादव, नीलम अहिरवार, नितिन सोनी, देवेंद्र फुसकेले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here