मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

युवक ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या 

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
युवक ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या

युवक ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या 

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र के प्रभाकर नगर में युवक ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव का पीएम कराकर पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया है। वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार अरविंद पुत्र उमाशंकर साहू उम्र 37 साल निवासी हटा हाल मुकाम प्रभाकर नगर परिवार के साथ किराए का घर लेकर मकरोनिया के प्रभाकर नगर में रह रहा था। अरविंद ने 14 नवंबर को अज्ञात कारणों के चलते घर में फंदा लगा लिया। पत्नी घर पहुंची तो पति अरविंद फंदे पर झूलता मिला। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रस्सी काटी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। निजी अस्पताल में इलाज चला। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद अरविंद को बीएमसी रैफर किया गया। बीएमसी में इलाज के दौरान बुधवार को अरविंद ने दमतोड दिया। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया।

मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मृतक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। भाईदोज के दिन उसके एक दोस्त की मौत हो गई थी। जिसकी मिट्टी में शामिल होने के लिए अरविंद गया था। जहां से लौटने के बाद वह शराब पीने लगा। घटना के समय घर में कोई नहीं था।

पत्नी प्राइवेट कंपनी में नौकरी पर गई थी। इसी दौरान शराब के नशे में उसने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। शाम को पत्नी घर पहुंची तो पति अरविंद फंदे पर झूलता मिला। उसने आसपास के लोगों की मदद से अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →