मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

तीन पीढ़ियां एक साथ पहुंची मतदान केंद्र

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
तीन पीढ़ियां एक साथ पहुंची मतदान केंद्र

तीन पीढ़ियां एक साथ पहुंची मतदान केंद्र
सागर। सागर लोकसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक- 48, संजीवनी बाल विद्यालय, तिलकगंज में तीन पीढ़ियां एक साथ मतदान केंद्र पहुंचीं। यहां 75 वर्षीय  मैना जैन कई बीमारियों से ग्रसित होने के बावजूद अपने बेटे ( राजेश सिंघई) बहू ( दीपा सिंघई ) और पोती के साथ मतदान केंद्र पहुंची, जहां तीनों ने अपने मताधिकार का उपयोग कर अपना फर्ज निभाया। मैना जैन ने बताया कि आज उनका जन्म दिवस भी है। जन्म दिवस के मौके पर देश के प्रति मतदान रूपी कर्तव्य निभाने का मौका मिलना ही उनके लिए सबसे अच्छा तोहफा है। मतदान करने के बाद  मैना जैन ने अन्य लोगों से भी मतदान करने की अपील की।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →