मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर के बीना क्षेत्र को मिली 150 करोड़ की सड़कों और पुलों की सौगात

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
सागर के बीना क्षेत्र को मिली 150 करोड़ की सड़कों और पुलों की सौगात

सागर के बीना क्षेत्र को मिली 150 करोड़ की सड़कों और पुलों की सौगात

बीना। विधायक निर्मला सप्रे के प्रयास और मुख्यमंत्री मोहन यादव के सहयोग से बीना क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए अनुपूरक बजट में बीना क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग के तहत 22 बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं के लिए करीब 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

प्रमुख परियोजनाएं और उनकी लागत

1. बीना से देवल पहुंच मार्ग (18 कि.मी.)
लागत: ₹24.3 करोड़।
इस मार्ग से हडकल जैन, उमरिया, दुधावनी और पालीखेड़ा गांवों को जोड़ा जाएगा।

2. भानगढ़ से गिरोल मार्ग (18.5 कि.मी.)
लागत: ₹24.97 करोड़।
यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य बाजारों से जोड़ते हुए क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।

3. गढ़ा पडरिया से बीना-कुरवाई पहुंच मार्ग पर पुल निर्माण
लागत: ₹6.5 करोड़।

4. मंडी बामोरा-विदिशा मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण
लागत: ₹5.4 करोड़।
यह परियोजना क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाएगी।

5. गणेशा नदी पर पुल निर्माण (नौगांव प्रधानमंत्री सड़क योजना)
लागत: ₹4.5 करोड़।

6. खिमलासा-महेरा मार्ग (2 कि.मी.)
लागत: ₹2.7 करोड़।

7. निर्तला-मंडी बामोरा से भापसोन-पहलेजपुर मार्ग (6.25 कि.मी.)
लागत: ₹8.43 करोड़।

8. बेरखेड़ी टाड़ा से रिफायनरी गेट नंबर 1 मार्ग (1.2 कि.मी.)
लागत: ₹1.35 करोड़।

9. बेलई-देहरी मार्ग (4.5 कि.मी.)
लागत: ₹6.07 करोड़।

10. बसाहरी-बरछा तिराहा मार्ग (4 कि.मी.)
लागत: ₹5.4 करोड़।

अन्य स्वीकृत परियोजनाएं

बेधई-रुसल्ला मार्ग (3.25 कि.मी.): ₹4.38 करोड़।

रुसल्ला-गिरोल मार्ग (3.5 कि.मी.): ₹4.72 करोड़।

बसाहरी ढांड से निवारी मार्ग (2.5 कि.मी.): ₹3.37 करोड़।

भानगढ़ से खिरिया भगवती-आमखेड़ा मार्ग (4 कि.मी.): ₹5.4 करोड़।

देवल से पालीखेड़ा मार्ग (4 कि.मी.): ₹5.4 करोड़।

हरदौट निबौदिया से ऐरण मार्ग (3 कि.मी.): ₹4.5 करोड़।

पिपरासर महादेव घाट मार्ग (2 कि.मी.): ₹2.7 करोड़।

नौगांव-सतौरिया मार्ग से बरौदिया घाट मार्ग (3 कि.मी.): ₹4.05 करोड़।

बीना-कंजिया से लहटवास-बिलखना मार्ग (7 कि.मी.): ₹9.45 करोड़।

क्षेत्र में होगा विकास का नया अध्याय

इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से बीना क्षेत्र में सड़क और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जिससे न केवल परिवहन सुगम होगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

निर्मला सप्रे का बयान

विधायक निर्मला सप्रे ने कहा, “इन परियोजनाओं से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगें पूरी होंगी। मुख्यमंत्री और सरकार का सहयोग मिलना हमारे क्षेत्र के विकास के लिए एक अहम कदम है।”

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →