मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर नवागत कलेक्टर दिलीप यादव एक्शन मोड में, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सागर नवागत कलेक्टर दिलीप यादव एक्शन मोड में, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सागर नवागत कलेक्टर दिलीप यादव एक्शन मोड में, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ई-ऑफिस से फाइलों का संचालन अनिवार्य, सीएम हेल्पलाइन और जनविश्वास अभियान पर रहेगा फोकस, जनसुनवाई में अधिकारियों की उपस्थिति जरूरी

सागर। नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशासनिक कामकाज को गति देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले के सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई।

ई-ऑफिस से होगा फाइलों का संचालन

कलेक्टर ने शासकीय कार्यों में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि फाइलों का प्रेषण और संचालन इसी माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी फाइलों पर प्रतिउत्तर स्वयं लिखें तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें, ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी और जवाबदेही बनी रहे।

सीएम हेल्पलाइन और लंबित प्रकरणों पर प्राथमिकता

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, स्वामित्व योजना और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें और उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य

आमजन की समस्याओं के निराकरण को लेकर कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में सभी जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नागरिकों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाए।

खाद वितरण व्यवस्था पर भी नजर

बैठक में जिले में उर्वरक एवं खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी भी ली गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को खाद प्राप्त करने में परेशानी न हो और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए।

बैठक में दिए गए निर्देशों के जरिए कलेक्टर ने विभागीय जवाबदेही, डिजिटल कार्यप्रणाली, लंबित मामलों के निराकरण और जनसमस्याओं के समाधान को प्रशासन की प्राथमिकता में रखने के संकेत दिए।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →