मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में होगा पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी मुकाबला, 150 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमें लेंगी हिस्सा

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
सागर में होगा पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी मुकाबला, 150 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमें लेंगी हिस्सा

सागर में होगा पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी मुकाबला, 150 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमें लेंगी हिस्सा

सागर। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं बी.टी.आई.ई. महाविद्यालय, मकरोनिया के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 13 से 18 नवंबर 2026 तक बी.टी.आई.ई. महाविद्यालय के सिरोंजा स्थित परिसर में होगी।

प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र के मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और गोवा राज्यों के 150 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमें शामिल होंगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में करीब 2000 खिलाड़ी और खेल अधिकारी सागर पहुंचेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के निर्धारित नियमों के अनुसार नॉक-आउट और लीग पद्धति से किया जाएगा। भाग लेने वाली टीमों को चार पूल—A, B, C और D में बांटा जाएगा। पूल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले चरण में प्रवेश करेंगी।

चारों पूल की विजेता टीमें क्वालीफायर नॉक-आउट राउंड में पिछले वर्ष की शीर्ष चार टीमों से मुकाबला करेंगी। इस चरण में जीतने वाली चार टीमें लीग राउंड में प्रवेश करेंगी, जहां प्रतियोगिता के विजेता और शीर्ष स्थान के लिए मुकाबला होगा।

मैचों का निर्णयन कबड्डी के आधिकारिक खेल संघ एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्णायकों द्वारा किया जाएगा।

सागर के लिए गौरव का अवसर

पश्चिम क्षेत्रीय स्तर की इस बड़ी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता की मेजबानी सागर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। बड़ी संख्या में देशभर से खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के पहुंचने से शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं में कबड्डी के प्रति उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों से अनुभव साझा करने और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर भी देगी।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →