मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर : एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचेत मिला यात्री, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सागर : एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचेत मिला यात्री, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

जेब में मिले मोबाइल नंबर से हुई पहचान, झांसी से भोपाल जा रहे थे हजारी लाल बंजारा; पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगा मौत का कारण

सागर/बीना। सोमवार रात बीना रेलवे स्टेशन पर समता एक्सप्रेस के एस-2 स्लीपर कोच में एक यात्री अचेत अवस्था में मिला। यात्री की हालत देखकर स्टेशन प्रबंधन ने जीआरपी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही जीआरपी के जवान और रेलवे अस्पताल के डॉक्टर मौके पर पहुंचे। डॉक्टर ने यात्री की जांच की, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसके बाद जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारकर सिविल अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके पास मौजूद सामान और जेब की तलाशी ली।

मोबाइल नंबर से परिजनों तक पहुंची पुलिस

तलाशी के दौरान यात्री की जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर जीआरपी ने परिजनों से संपर्क किया। मृतक की पहचान झांसी, उत्तर प्रदेश निवासी हजारी लाल बंजारा (55) के रूप में हुई है। उनके पास से झांसी से भोपाल का रेलवे टिकट भी मिला है, जिससे उनके यात्रा पर होने की जानकारी सामने आई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

जीआरपी के अनुसार, शुरुआती जांच में यात्री की मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जीआरपी एएसआई मूलचंद ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के बीना पहुंचने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर मौत की सही वजह सामने आएगी।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →