मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर: अज्ञात वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम; एक घंटे तक थमा यातायात

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
सागर: अज्ञात वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम; एक घंटे तक थमा यातायात

सागर: अज्ञात वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम; एक घंटे तक थमा यातायात

सागर। जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिहोरा में शनिवार सुबह तीन मवेशियों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। अज्ञात वाहन द्वारा देर रात तीन मवेशियों को कुचल दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में एंबुलेंस और स्कूल बसें भी फंस गईं, जिन्हें पुलिस ने रास्ता बनाकर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात किसी अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे तीन मवेशियों को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व जनपद सदस्य जितेंद्र ‘गुड्डू’ राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार राजकुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने, आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर तार फेंसिंग के भीतर रखने तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा ग्रामीणों ने गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की भी मांग उठाई।

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजकुमार शुक्ला और राहतगढ़ थाना प्रभारी टीआई मुकेश सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब एक घंटे से जारी चक्का जाम समाप्त कराया गया।

इस दौरान बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा राहतगढ़ थाना पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि प्रशासन की समझाइश के बाद हालात सामान्य हो गए।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →