मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर पुलिस द्वारा कस्बा में भारी मात्रा में की अवैध शराब जप्त की

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
सागर पुलिस द्वारा कस्बा में भारी मात्रा में की अवैध शराब जप्त की

सागर पुलिस द्वारा कस्बा में भारी मात्रा में की अवैध शराब जप्त की

सागर। अभिषेक तिवारी पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में अवैध शराब बिक्रय व निर्माण की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था पुलिस ने बताया कि श्रीमान डॉ. संजीव कुमार उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सागर श्रीमती शिखा सोनी एसडीओपी महोदय बण्डा के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के अवैध शराब विक्रय व निर्माण की रोकथाम कर आरोपियो की गिरिफ्तारी हेतु थाना पर टीम गठित की गई थी दिनांक 03.10.2023 को सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी चीलघर के पास वार्ड क.13 कसवा बण्डा में मुग्गे उफ तेजप्रताप लोधी के कब्जा किये पुराने मकान में अवैध शराब रखी हुई है कि सूचना तस्दीक हेतु थाना बण्डा में उपस्थित स्टाफ मौके पर पहुंचकर तस्दीक किया कि मुग्गे उर्फ तेजप्रताप पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराही स्टाफ की मदद से पकड़ने का प्रयास किया जो मोका पाकर घटना से भाग गया साक्षीगणो की निशादेही में मकान की तलाश ली गई जिसमें कुल 07 प्लास्टिक की बोरी रखी मिली जिन्हें खोलकर चैक किया जिसमें अवैध देशी लाल मशाला शराव रखी होना पाई गई तब मौके पर प्रत्येक बोरी को खोलकर देखा जिसमें कुल 1400 पाव देशी लाल मशाला शराव (252 लीटर) कीमत 98000रु होना पाई गई आरोपी मुग्गे उर्फ तेजप्रताप पिता सुखसिंह लोधी निवासी वार्ड क्र. 12 बण्डा के विरुद्ध धारा 34 ( 2 ) आव एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नसीर फारुकी उनि संजय बघेल, प्र. आर 1263 राजमणि प्रआर 316 पदमवीर (एसडीओपी कार्यालय बण्डा) प्र.आर 776 राकेश यादव आरचालक सोनू का विशेष योगदान रहा।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →