मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

चश्मदीदों ने बदला रुख, घायल की गवाही ने खोली आरोपी की पोल, कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा!

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
चश्मदीदों ने बदला रुख, घायल की गवाही ने खोली आरोपी की पोल, कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा!

सागर में हत्या के प्रयास के आरोपी को 5 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना

फरियादी और चश्मदीद गवाह कोर्ट में मुकर गए, लेकिन घायल की गवाही बनी सजा का आधार

सागर। राहतगढ़ थाना क्षेत्र में चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सत्र न्यायालय सागर ने पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी नरेंद्र राजपूत (43), निवासी ग्राम देवलचौरी को हत्या के प्रयास का दोषी मानते हुए 5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामला 27 अक्टूबर 2025 का है। पुलिस के अनुसार ग्राम देवलचौरी में हनुमत सिंह राजपूत के घर के सामने विवाद हो रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मेनवारा निवासी खेत सिंह ठाकुर (55) के पेट में नरेंद्र राजपूत ने बटनदार चाकू से हमला कर दिया था।

हमले में खेत सिंह की छोटी आंत में छेद हो गया था और पेट में काफी खून जमा हो गया था। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां ऑपरेशन के बाद करीब 15 दिन तक उनका इलाज चला।

इस मामले की सुनवाई सत्र न्यायाधीश एमके शर्मा की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान फरियादी और चश्मदीद गवाह अपने पहले के बयानों से मुकर गए थे। इसके बावजूद घायल खेत सिंह ठाकुर की गवाही अदालत में विश्वसनीय साबित हुई।

घायल की गवाही के साथ डॉक्टरों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और आरोपी की निशानदेही पर बरामद चाकू को भी महत्वपूर्ण साक्ष्य माना गया। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई।

प्रकरण की विवेचना तत्कालीन उप निरीक्षक राम अवतार धाकड़ ने की थी, जो वर्तमान में बिलहरा चौकी प्रभारी हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक दीपक भंडारी ने पैरवी की।

हालांकि न्यायालय ने गाली-गलौज, साधारण मारपीट और जान से मारने की धमकी से जुड़े आरोपों में आरोपी को दोषमुक्त किया है। साथ ही निर्देश दिया है कि अपील अवधि समाप्त होने के बाद जमा 5 हजार रुपये की जुर्माना राशि घायल खेत सिंह ठाकुर को प्रतिकर के रूप में दी जाए।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →