मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने गरीब- मजदूर वर्ग के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने गरीब- मजदूर वर्ग के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने गरीब- मजदूर वर्ग के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की

सागर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिन पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी व पार्टी की प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने अनुसूचित जाति की बस्ती संत रविदास वार्ड में पहुंचकर गरीब मजदूर वर्ग के बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया।
बाबा साहब की जयंती पर संत रविदास वार्ड स्थित कोरी रोड बस स्टैंड पर आयोजित स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी समेत उपस्थित कांग्रेस जनों एवं वार्ड वासियों ने यहां स्थापित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि देश की भाजपा सरकार संविधान को कमजोर कर वंचित वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने सभी जाति धर्म के बच्चों से बाबा साहब की मंशा के अनुरूप शिक्षित होकर नेक बनने और देश के विकास में आगे आने का आव्हान किया।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर जी ने बरसों पहले आशंका व्यक्त जो आशंका व्यक्त की थी कि “वो तुम्हें फ्री में बहुत कुछ देंगे लेकिन शिक्षा नहीं क्योंकि उन्हें पता है शिक्षा ही सवालों को जन्म देती है”। यह बात आज भाजपा की सरकारें सही साबित कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कानून बनाकर हर कमजोर वर्ग को उसकी शिक्षा का अधिकार दिया है।
डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी की ओर से पार्टी की प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी की उपस्थिति में कांग्रेसजनों द्वारा बाबा साहब डॉ अंबेडकर की भावनाओं के अनुरूप कमजोर वर्ग को शिक्षित बनाने के लिए प्रेरित करने की मंशा से गरीब परिवारों के बच्चों को कॉपी पेंसिल रबर इत्यादि स्टेशनरी वितरित की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव सिंटू कटारे लक्ष्मी नारायण सोनकिया चमन अंसारी विनोद कोरी जितेंद्र रोहन किरण सोनी आदि उपस्थित रहे।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →