मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का सागर आगमन कल, करेंगे 21.11 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर कल दिनांक 12 सितंबर, दिन शनिवार को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर दोपहर 12.30 बजे खुरई पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। खुरई आगमन के दौरान वे कुल लागत 21.11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम इस प्रकार हैं जिसमें मिडवे रिट्रीट का लोकार्पण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगरपालिका भवन (जन सुविधा केन्द्र) का लोकार्पण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण एवं पार्क का लोकार्पण, नवीन बस स्टैण्ड पर 70 दुकानों के निर्माण एवं स्थल विकास कार्य का भूमिपूजन, भगत सिंह वार्ड में 25 दुकानों के निर्माण एवं स्थल विकास कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर सायं 4.30 बजे सागर से पन्ना के लिए रवाना होंगे।








