मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

लोकायुक्त टीम की छापेमारी: सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में लेवर निरीक्षक 30 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad

सागर। सागर लोकायुक्त की टीम ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय मे छापा मार वहाँ पदस्थ लेवर निरीक्षक लाल मणि सिंह को 30 हज़ार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है लोकायुक्त टीम ने निरीक्षक मंजू सिह के नेतृत्व मे करवाई कर उस वक्त लेवर इंस्पेक्टर को रिश्वत के रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा है जब वह फरियादी शिकायकर्ता देवाशु चौबे से 30 हजार रुपये ले रहे थे लोकायुक्त निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया की फरियादी के आरो प्लांट मे लेवर इंस्पेक्टर निरीक्षण के लिए पहुँचे थे जहाँ विभिन्न प्रकार की अनिमिताओ के नाम पर पहले तो फरियादी को उन्होंने भारी भरकम जुर्माना का दबाब बनाया ओर फिर उस मामले को दबाने के एवज मे एक लाख रुपये की मांग की जहां बाद मे 60 हज़ार रुपये का सौदा मामले को रफादफा करने के एवज़ मे फरियादी ओर लेवर इंस्पेक्टर के बीच हुआ था जिस पर फरियादी ने लोकायुक्त की मदद ली जिसके बाद शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रेस की करवाई कर लेवर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है ओर भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण भी बनाया गया है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →