मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जन्माष्टमी पर सागर में गौशाला और कन्या छात्रावास का निरीक्षण, विधायक-सीईओ ने किया श्रमदान

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
जन्माष्टमी पर सागर में गौशाला और कन्या छात्रावास का निरीक्षण, विधायक-सीईओ ने किया श्रमदान

दयोदय गौशाला रतौना में पूजा-अर्चना के बाद व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बड़तूमा छात्रावास में छात्राओं से संवाद कर जानी समस्याएं

सागर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शासन के निर्देशों के तहत जिला पंचायत सागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे ने जनपद पंचायत सागर क्षेत्र के दयोदय गौशाला, रतौना और शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, बड़तूमा का निरीक्षण किया।

दयोदय गौशाला, रतौना के निरीक्षण के दौरान नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी मौजूद रहे। यहां दोनों ने पूजा-अर्चना की और गौशाला में उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद विधायक लारिया और जिला पंचायत सीईओ गोमे ने गौशाला परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ गौवंश के लिए बेहतर और व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान गोमे ने गौवंश के रख-रखाव की स्थिति देखी और चारा-पानी समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गौशाला की व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने और गौवंश की देखभाल में किसी तरह की कमी न रहने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने बड़तूमा स्थित शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से सीधे बातचीत कर छात्रावास में मिल रही सुविधाओं, दैनिक व्यवस्थाओं और सामने आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

छात्राओं से चर्चा के दौरान गोमे ने उनकी आवश्यकताओं को समझा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने, छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →