मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

DIG शशीन्द्र सिंह चौहान ने रानगिर में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
DIG शशीन्द्र सिंह चौहान ने रानगिर में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

रानगिर में डीआईजी ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पुलिस-जन संवाद, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में सागर संभाग के डीआईजी शशीन्द्र सिंह चौहान ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं और स्थानीय मुद्दे सुने तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए।

डीआईजी चौहान ने कहा कि पुलिस का दायित्व आमजन की सुरक्षा और सेवा के साथ विश्वास का वातावरण कायम करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों को निरंतर लोगों के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए।

उन्होंने ग्रामीणों से अपराध और असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में रहली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय ऋषिश्वर सहित पुलिस स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →