मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

एफएसटी ने कड़ता रोड के अंश फैमिली ढाबा से शराब और डीजल जब्त किया

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
एफएसटी ने कड़ता रोड के अंश फैमिली ढाबा से शराब और डीजल जब्त किया

एफएसटी ने कड़ता रोड के अंश फैमिली ढाबा से शराब और डीजल जब्त किया

सागर। फ्लाईग सर्विलांस टीम ने इंचार्ज  प्रतीक श्रीवास्तव वन परिक्षेत्र अधिकारी ढाना के नेतृत्व में सी-विजिल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर रहली थाना क्षेत्र के कड़ता रोड स्थित अंश फैमिली ढाबा से शराब, बीयर और डीजल जब्त किया है। एफएसटी ने अंश फैमिली ढाबा के कमरे में दो पेटियां 61 पाव पावर विहस्की (180 एम.एल.), 8 पाव सफेद देशी शराब (180 एम.एल.) 2 हंटर बीयर केन (500 एम.एल.), 4 बीयर केन पॉवर 10000 (500 एम.एल.) हंटर की एक बीयर बोतल (650 एम.एल.) और एक लोहे के ड्रम से भरा हुआ 120 लीटर डीजल जब्त किया। ढाबा संचालक के विरूध्द उपरोक्त सामग्री अवैध रूप से रखने पर अपराध पंजीबध कर विवेचना की जा रही है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →