मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

देर रात होटल में लगी आग, मची अफरा तफरी

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
देर रात होटल में लगी आग, मची अफरा तफरी

देर रात होटल में लगी आग, मची अफरा तफरी 

जबलपुर। गोरा बाजार थाना के तिलहरी स्थित विजन महल होटल में सोमवार देर रात दो बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से होटल में अफरा-तफरी मच गई। लोग होटल से निकलकर यहां-वहां भागने लगे।

होटल प्रबंधन ने आग लगने की जानकारी फायर अमले को दी। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ी होटल पहुंची और आग पर काबू पाया, पर तब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जिस जगह होटल में आग लगी थी, उसके ठीक बगल में पेट्रोल पंप भी था। अगर आग पंप तक पहुंच जाती तो निश्चित रूप से बड़ी घटना हो सकती थी।

होटल विजन महल में शादी समारोह चल रहा था। मौके पर सौ से अधिक लोग थे, तभी स्टेज के सामने अचानक चिंगारी निकली और वहां लगे साज-सज्जा के सामने जलने लगे। जब तक कोई कुछ समझ पता, तब तक आग बढ़ चुकी थी। आग तेजी से होटल में फैलने लगी। महिलाएं-बच्चे होटल से बाहर भागने लगे।

आग बढ़ते देख होटल प्रबंधन ने मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की, पर आग तेजी से होटल में फैल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गोरा बाजार थाने का अमला भी पहुंच चुका था। कुछ ही देर में नगर निगम के 6 वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से बढ़ रही थी कि अगर समय रहते आग को नहीं बुझाया जाता तो निश्चित रूप से पूरे होटल में आग फैल सकती थी। इसके अलावा जिस जगह आग लगी थी, उससे चंद कदमों की दूरी पर एक पेट्रोल पंप भी था। अगर आग पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

जिस तरह से होटल में आग फैल रही थी, उसको देखकर बस हर कोई यहीं कह रहा था कि इतनी भीषण आग, इतनी नजदीक से कभी नहीं देखी। आग लगने के बाद हर कोई अपनी जान बचाकर यहां-वहां भाग रहा था। जिस जगह आग लगी थी, वहां पर खाना बनाने के लिए कई गैस सिलेंडर भी रखे थे। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा हादसा जबलपुर में हो सकता था।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →