मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

शासन आदेशों की अवहेलना करने पर संभागायुक्त डॉ रावत ने नायब तहसीलदार को किया निलंबित

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
शासन आदेशों की अवहेलना करने पर संभागायुक्त डॉ रावत ने नायब तहसीलदार को किया निलंबित
शासन आदेशों की अवहेलना करने पर संभागायुक्त डॉ रावत ने नायब तहसीलदार को किया निलंबित
सागर। संभागायुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने छतरपुर जिले के मण्डल महेबा तहसील के नायब तहसीलदार दिनेश कुमार खटीक के द्वारा शासन आदेशों की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं।
कलेक्टर जिला छतरपुर द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के माध्यम से अवगत कराया गया हैं कि दिनेश कुमार खटीक, नायब तहसीलदार मण्डल महेबा तहसील व जिला छतरपुर द्वारा म०प्र० शासन में दर्ज भूमि को, शासन आदेशों की अवहेलना कर शासकीय भूमि का संरक्षण न करते हुए अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता पूर्वक त्रुटिपूर्ण आदेश दिनांक 20-02-2024 पारित किया गया है. जिससे जिला प्रशासन की छबि धूमिल हुई है।
उपरोक्त से स्पष्ट है, कि श्री दिनेश कुमार खटीक का उक्त कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का द्योतक होकर म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के उपनियम का उल्लंघन है। अतः श्री दिनेश कुमार खटीक को म०प्र० सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
निलम्बन अवधि में दिनेश कुमार खटीक का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला छतरपुर नियत किया जाता है।
गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →