डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:30 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ (Run for Unity) का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण करने के साथ हुआ। सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के उपरांत राष्ट्रीय एकता दौड़ आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. सुमन पटेल, महेंद्र कुमार, डॉ. मनोज जैन, दीपक दुबे, अनिल ब्राह्मणकार सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी एवं एनसीसी कैडेट्स ने दौड़ में भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन, आपसी सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों ने एकजुट होकर देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर द्वारा किया गया।








