मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP-MLA कोर्ट में पूर्व सीएम शिवराज, बीड़ी शर्मा और भूपेंद्र सिंह पर मामला दर्ज

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
MP-MLA कोर्ट में पूर्व सीएम शिवराज, बीड़ी शर्मा और भूपेंद्र सिंह पर मामला दर्ज

MP-MLA कोर्ट में पूर्व सीएम शिवराज, बीड़ी शर्मा और भूपेंद्र सिंह पर मामला दर्ज

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ है। 10 करोड़ की आपराधिक मानहानि मामले में जबलपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में यह केस दर्ज किया गया है।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस मामले में परिवाद दायर किया था। बयान दर्ज होने के बाद अदालत ने धारा 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं।

मामला पंचायत चुनाव के दौरान सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले के बाद विवेक तन्खा के खिलाफ टिप्पणी का है। दरअसल पंचायत चुनावों में रोटेशन का पालन नहीं होने से चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी। लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बिना OBC आरक्षण के चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने विवेक तन्खा और कमलनाथ पर टिप्पणी की थी। जिससे आहत होकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने परिवाद दायर किया था।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →