मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पंखा सुधार रहे युवक की करंट लगने से हुई मौत 

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
पंखा सुधार रहे युवक की करंट लगने से हुई मौत
Sponsor Ad

पंखा सुधार रहे युवक की करंट लगने से हुई मौत 

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम धुलेटिया में पंखा सुधार रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नवीन पांडे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम धुलेटिया के घर में पंखा खराब होने पर वह उसे सुधार रहा था। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पु‍लिस के अनुसार युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

एक अन्‍य युवक की मौत

इसी प्रकार चेतनसिंह उम्र 30 वर्ष निवासी कायथा निजी क्लिनिक पर काम करता था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। उपचार के लिए उसे आरडी गार्डी मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।