पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सषक्तिकरण की 50 लाख की राशी प्रधानमंत्री द्वारा ट्रान्सफर की गयी

सागर जिला पंचायत को उत्कृष्ट कार्य हेतु पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सषक्तिकरण पुरूस्कार के साथ 50 लाख की राशि सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल बटन दबाकर ट्रांसफर की गई

सागर –

पंचायतीराज दिवस 24 अप्रैल को भारत सरकार द्वारा 5 श्रेणियों में पुरूस्कार ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों को प्रोत्साहन हेतु प्रतिवर्ष दिये जाते है। जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरूस्कार, जीपीडीपी पुरूस्कार, बाल हितैषी पंचायत पुरूस्कारी, नानाजी देशमुख पंचायत सशक्तिकरण पुरूस्कारी, ई पंचायत पुरूस्कार की ये पांच श्रेणियों में उनके कार्यो के मूल्यांकन के आधार पर होता है।

देशभर से लगभग 74000 पंचायतों ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया, जिनमें से 313 का पुरूस्कार हेतु चयन किया गया। सागर जिला पंचायत को उत्कृष्ट कार्य हेतु पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरूस्कार के साथ 50 लाख की राशि सीधे   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा वर्चुअल बटन दबाकर ट्रांसफर की गई। पुरूस्कार प्राप्त करने के लिये सागर जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति दिव्या अशोक सिंह बामोरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. इच्छित गढ़पाले , अषोक सिंह बामोरा, जय गुप्ता जिला तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

वर्चुअल कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन एवं समस्त राज्यों के माननीय मुख्यमंत्री की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संपूर्ण भारत से लगभग 5 करोड़ लोगों ने आॅनलाईन देखा। पुरूस्कार प्राप्त होने परं कलेक्टर दीपक सिंह जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति दिव्या अषोक सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकरी जिला पंचायत डाॅ. इच्छित गढ़पाले द्वारा पंचायतीराज के जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों को दी बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here