होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

कलेक्टर ने मालथौन और बांदरी में गेंहू खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने मालथौन और बांदरी में गेंहू खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया सागर-   कलेक्टर दीपक सिंह ने आज बुधवार को बांदरी ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

कलेक्टर ने मालथौन और बांदरी में गेंहू खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया

सागर-

  कलेक्टर दीपक सिंह ने आज बुधवार को बांदरी एवं मालथौन क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने बांदरी और मालथौन में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्र प्राथमिक सहकारी समिति अटा टीला शक्ति स्व सहायता समूह खडूउआ, उपार्जन केन्द्र मालथौन और हिरणछिपा का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने सचिव मण्डी समिति को निर्देष दिए कि मण्डी को प्राप्त होने वाली शुल्क की राषि से किसानों के लिए खरीदी केन्द्रों पर आवष्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सभी खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए वाटर कूलर, आरओ, केन्टीन, छाया, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था की जाए।

        इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले, एसडीएम शैलेन्द्र सिंह, कृषि उप संचालक बीएल मालवीय, उपायुक्त सहकारिता पीआर कावड़कर, आपूर्ति अधिकारी राजेन्द्र वायकर, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने यहां गेंहू विक्रय करने आए किसानों से भी चर्चा की। किसानों से पूछा कि खरीदी केन्द्र पर उन्हें कोई परेषानी तो नहीं है। किसानों ने बताया कि यहां कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने भुगतान के विषय में भी जानकारी ली। जानकारी लेने पर किसानों ने बताया कि एक सप्ताह में भुगतान हो जाता है। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों पर तौल कांटो, बारदानों की उपलब्धता, सिलाई मषीन, माईष्चर मीटर, खरीदी केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं आदि की जानकारी ली। उन्होंने यहां गेंहू की बोरियों लगाए जा रहे टैग का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पूछा कि यह कैसे पता करते है कि किस बोरी में किस किसान का गेंहू रखा गया है। खरीदी केन्द्र प्रभारी ने बताया कि रजिस्टर में इसका ब्यौवरा रखा जाता है।

[wps_visitor_counter]