प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय सागर की पहल पर LED स्क्रीन लगाई गई अब वायु गुणवत्ता होगी सार्वजनिक

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय सागर की पहल पर बीना रिफाइनरी द्वारा लगाई गई एल.ई.डी. स्क्रीन पर होगा व्यापक वायु का सार्वजनिक प्रचार
सागर | मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय सागर ने बीना रिफाइनरी के सहयोग से दीनदयाल नगर मकरोनिया में व्यापक वायु की गुणवक्ता मॉनिटरिंग प्रणाली स्थापित कराई हैं साथ ही साथ व्यापक वायु के विभिन्न मापदंडो का सार्वजनिक प्रदर्शन हेतु एक एल. ई. डी. स्क्रीन की स्थापना भी करवाई गई। दिनांक 19.03.2021 को मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय अधिकारी वी.एस. राय ने रिबन काट कर इस प्रणाली का शुभारंभ किया इस मौके पर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय से आर.के. जैन एवं सतीश चैकसे भी उपस्थित थे।
बता दें कि इस डिस्प्ले के माध्यम से सागर शहरवासी वायु की गुणवक्ता के सभी मापदंडो की जानकारी प्राप्त कर सकती है। इस व्यापक वायु स्टेशन एवं एल. ई. डी. स्क्रीन की स्थापना बीना रिफाइनरी के सौजन्य से कराई गई इस मौके पर बीना रिफाइनरी से एस. चटर्जी, एस. थवानी, के. पी. मिश्रा एवं अक्षय पाठक उपस्थित थे।
गजेंद्र ठाकुड़ की खबर -9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here