अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खास, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ड्यूटी पर महिला अधिकारी और पदस्थ हैं स्टाफ
भोपाल । आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा अधिकारियों पायलेट(चालक) सहित अन्य सभी स्टाफ का मोर्चा महिला अधिकारियों ने सम्हाल रखा हैं बता दें कि एडीएम श्रीमती माया अवस्थी सीएम निवास कार्यालय में उप सचिव वंदना मेहरा ड्यूटी पर कार्य कर रही हैं। जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती सुनीता दुबे और श्रीमती बबीता मिश्रा महिला दिवस के कार्यक्रमों के लिए प्रचार कवरेज की ड्यूटी कर रही हैं।
वाहन चालान,सुरक्षा,प्रशासन और प्रचार कार्य में भी महिला स्टाफ
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिर्फ महिला पुलिस अधिकारियों और निरीक्षकों को मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए दायित्व दिया गया है। जो महिला अधिकारी और उपनिरीक्षक आज दायित्व निभा रही हैं उनमें डीएसपी बिट्टू शर्मा, उप निरीक्षक भावना शर्मा ,टी आई योगिता सातनकर, रेनु मुराब, उपनिरीक्षक निशा अहिरवार, कंचन राजपूत, रिचा त्रिपाठी मेघा गोहिया, मोनिका, रूपा मिश्रा ,अर्चना तिवारी, शैली थामस सोनम शर्मा गायत्री सिंह शामिल हैं।सीएम का वाहन आर आई सुश्री इरशाद ने ड्राइव किया। महिला कांस्टेबल सुश्री सपना और सीमा चंदावार के अलावा निवास पर सावित्री ,बेबी चौरसिया ,गीता दांगी और नगीना मालवीय ड्यूटी कर रही हैं । अन्य महिला पुलिस निरीक्षक में आकांक्षा शर्मा, अर्चना तिवारी पीएसओ मुख्यमंत्री के साथ दिन भर ड्यूटी पर रहेंगी। वर्षा सिंह, अर्शिया सिद्दीकी , कल्पना गुर्जर और योगिता जैन एसआई भी ड्यूटी पर हैं। आर्म्स गार्ड में महिला कांस्टेबल मीरा सिंह और सोनल पाराशर को जिम्मेदारी दी गई है। जनसंपर्क टीम में श्रीमती सुनीता दुबे और श्रीमती बबीता मिश्रा कवरेज ड्यूटी कर रही हैं।
गजेंद्र ठाकुर की खबर 9302303212